फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक आपस में भिड़े, एक घायल

Fri, 20 Jan 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तीन ट्रक आपस में भिड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित टीपी नगर के पास रॉग साइड से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


गन्ने के ट्रक के चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रहा। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर गन्नों से भरा एक ट्रक सिंभावली की ओर जा रहा था।

ट्रक जैसे ही दिल्ली रोड पर टीपीनगर के पास पहुंचा तो एक ट्रक पैट्रोल पंप से तेल लेकर रॉग साइड से अचानक उसके सामने आ गया। ऐसे में गन्ने से भरे ट्रक के चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ट्रक भिड़ गए।
विज्ञापन


इसी बीच गाजियाबाद की ओर से आ रही एक कैंटर भी ट्रक से टकरा गया। हादसे में गन्ने से भरे ट्रक का चालक घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया।

इस दौरान करीब 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें