फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मुर्गीदाना फैक्ट्रियां सील

Wed, 09 Nov 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मुर्गीदाना फैक्ट्रियां सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को बुलंदशहर रोड पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास तीन मुर्गीदाना फैक्ट्रियों पर छापामार। जहां टीम ने फैक्ट्री संचालकों से दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई होते ही वहां हड़कंप मच गया। वहीं, एक होटल की छत पर कुछ पशुओं के अवशेष मिलने पर होटल संचालक के खिलाफ एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्र में चल रहे पशु अवशेष गोदाम, कटान व मुर्गीदाना फैक्ट्रियों के बंद कराने को लेकर एनजीटी ने आदेश दिए हुए हैं। इसको लेकर डीएम अनिल ढींगरा ने पालिका, प्रदूषण और श्रम विभाग सहित अन्य संबधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम मीनू राणा के नेतृत्व में एक टीम बुलंदशहर रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास मुर्गीदाना फैक्ट्री पहुंची। मैसर्स हाजी इरम इलाही की फैक्ट्री का दरवाजा बंद मिला। 

इसे टीम ने सील कर दिया। साथ ही टीम ने मैसर्स इंडियन पोल्ट्री फीडस व मैसर्स इंडो एंटरप्राइजेज में छापामारा। इस दौरान फैक्ट्री संचालक एनओसी व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर एसडीएम की देखरेख में उन्हें सील किया गया।

कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा एक होटल पर भी कुछ पशु अवशेष मिले हैं। इसको टीम ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ने संबधित होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

टीम में सीओ एसपी दुबे, ईओ संजय मिश्रा व कोतवाली प्रभारी आरके सिंह शामिल रहे। उधर, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि तीन फैक्ट्रियों को सील किया गया है। जबकि होटल संचालक के यहां कुछ पशु अवशेष मिले हैं।

इनकी जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार से अवैध रूप से होने वाले कटान या फैक्ट्री संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की टीम कार्रवाई करने के लिए बुलंदशहर रोड पर पहुंची तो टीम को एक मुर्गीदाने की फैक्ट्री बंद मिली। इसे देखकर अधिकारियों ने बंद होने की बात कहकर उसे छोड़ने की बात कही।

इस दौरान फैक्ट्री में मशीन व माल रखा हुआ था। इस पर कार्रवाई बीच में छोड़कर चले तो मामला चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद अधिकारियों ने उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें