फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चल रही तीन पीएचसी का होगा अपना भवन

Sat, 23 Jul 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र हापुड़ और पिलखुवा में किराए की बिल्डिंग में चल रही तीन पीएचसी का जल्द अपना भवन मिल जाएगा। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पीएचसी के लिए 500 वर्गमीटर जमीन की तलाश शुरू कर दी है। शासन ने 15 दिन में अफसरों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जिला बनने के बाद हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा, भीमनगर तथा पिलखुवा में किराए की बिल्डिंग में पीएचसी शुरू की गई थी लेकिन जगह कम होने के कारण मरीज व चिकित्सकों को परेशानी होती है। इस संबंध में स्वास्थ्य अफसरों ने शासन को अवगत कराया था।

शासन से निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शहर में हर पीएचसी के लिए 500 वर्गमीटर जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। 15 दिन के अंदर जमीन तलाश कर रिपोर्ट शासन को भेजनी है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा का कहना है कि शासन से पीएचसी के भवन के लिए 500 वर्गमीटर जमीन तलाशने के निर्देश मिले हैं। जल्द ही जमीन तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें