फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में तीन पेट्रोल पंपों पर छापामारी

Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर छापामारी करते अ‌धिकारी - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
 जिलापूर्ति अधिकारी राज नारायण यादव ने बृहस्पतिवार को भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों के साथ तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर तेल और मशीनों की जांच की। इस दौरान तीनों पंपों पर सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन


लखनऊ में चिप के माध्यम से पेट्रोल पंपों पर घटतौली पड़के जाने के बाद बृहस्पतिवार को पिलखुवा में भी पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी राज नारायण यादव और भारत पेट्रोलियम के अधिकारी पीयूष ने पुलिस टीम के साथ खेड़ा गेट,

धौलाना गेट और निजामपुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर छापामारी की। टीम को देखते ही पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने मशीनों की जांच के साथ ही तेल के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन


अफसरों ने तीनों पेट्रोल पंपों पर मशीनों में चिप को लेकर सील की भी जांच की। सब कुछ ठीक मिलने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने राहत की सांस ली। एसडीएम अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जांच जारी रहेगी। पेट्रोल पंप पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें