फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइकों के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार रात को गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ दौताई नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक प्लास्टिक के बैग लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस की चेकिंग देखकर तीनों युवक घबराकर लौटने लगे, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद प्लास्टिक के बैगों से चोरी की गई बाइकों के विभिन्न पार्ट्स बरामद हुए।
में आरोपियों ने खुद को समीर निवासी आदर्श नगर, दानिश निवासी बदरखा और कुलदीप निवासी बागड़पुर थाना गढ़ का बताया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइकों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके अन्य साथी कौन-कौन हैं। सीओं का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें