फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक और ट्रैक्टर-की भिड़ंत में तीन घायल

Sat, 26 Apr 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे 9 पर एचडीएफसी बैंक के पास ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक राजा व नासिर निवासी कमालपुर तथा ट्रक चालक वसीम निवासी मसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजा और नासिर ट्रैक्टर से गाजियाबाद जा रहे थे। जबकि चालक वसीम भी ट्रक लेकर गाजियाबाद की दिशा में जा रहा था। एचडीएफसी बैंक के पास ट्रैक्टर और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्रक को हटवा कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें