गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ले से भाई-बहन का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि वह कई माह पूर्व मुजफ्फरनगर के मोहल्ले में रहने के लिए चली गई थी। जहां पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने उसके बेटे को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह दोनों बच्चों को लेकर गढ़ आ गई। उसके बाद आरोपी युवक अपने भाइयों के साथ उसके गढ़ स्थित घर पर आ गया और उसके बेटे और बेटी को अपहरण कर ले गया। जहां उसने बेटी का भी धर्म परिवर्तन कराते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।