फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे जाम से जूझा शहर

Tue, 15 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को बेहद परेशानी हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात पुलिस की लापरवाही से नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। मंगलवार को तहसील चौराहा और मेरठ तिराहा पर वाहनो की लाइन लग गई। गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, मेरठ रोड, फ्रीगंज रोड पर वाहनों की कतार लग गई। थोड़ी ही देर में वाहनों की लाइन से शहर के प्रमुख चौराहा तहसील चौपला और मेरठ तिराहा पर जाम लग गया।

जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन चालकों में होड़ लगी रही। पैदल चलने वालो को भी परेशानी हुई। दोपहर करीब दो बजे वाहनों का दबाव कम होने पर लोगों को जाम से राहत मिली। यातायात सीओ विशाल यादव का कहना है कि शहर में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें