फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन मरीजों में मिला डेंगू, 72 पहुंची संख्या

Sat, 07 Oct 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में शनिवार को चार साल के मासूम समेत तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीजों का इलाज जिला अस्पताल समेत निजी चिकित्सालयों में चल रहा है। टीम ने 157 घरों का सर्वे किया, जहां लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को डेंगू के 36 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की एलाइजा जांच कराई। इसमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि 33 मरीजों के सैंपल में डेंगू नहीं मिला। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 72 पहुंच गई है।

शनिवार को डीएमओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 157 घरों की जांच कराई। इसमें 166 कूलर, 356 गमले, 71 ड्रम, 48 टायर, 153 फ्रीज ट्रे और 521 अन्य पात्रों की जांच की। 68 पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया है। संक्रमित मरीजों में एक हरोड़ा मोड़, एक असौड़ा, एक आर्यनगर का रहने वाला है। बता दें कि जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


कोट -

जिले में डेंगू के मरीजों की निगरानी कराई जा रही है। जिला अस्पताल और सीएचसी में बेड रिजर्व हैं, दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें