फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी से तीन डिग्री गिरा तापमान

Thu, 27 Feb 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम के मिजाज में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण लोगों को एक बार फिर ठिठुरन महसूस हुई। शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी का अनुमान है। ऐसे में मौसम बदलने से आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के साथ मौसम साफ नजर आ रहा था। दिन में गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन बुधवार रात से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए थे। जिसके बाद सुबह बूंदाबांदी हो गई। इससे मौसम ठंडा हो गया। आसमान में बादल छा जाने से पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। बादलों के छाए रहने से बूंदाबांदी की भी संभावना रही, लेकिन बूंदाबांदी न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही सर्द हवाओं का प्रकोप शुरू हो गया।

बारिश के बाद तापमान में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26 दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। जबकि तापमान में तीन डिग्री की गिरावट और दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार को फिर से आकाश में बादल छा जाने का अनुमान है। ऐसे में दिन के समय तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




आलू की फसल को नुकसान

आलू की खोदाई इस समय जोरों पर है। ऐसे में बारिश की संभावना के कारण आलू किसानों में चिंता है। इस दौरान बारिश होती है तो आलू किसान खासे प्रभावित होंगे। गेहूं की अगैती फसल को भी बारिश से अधिक नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें