फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर कूदकर जीप से टकराई कार, तीन लोग घायल

Wed, 17 Jul 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास कार ने आगे चल रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण कार डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ जा रही जीप कार से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गजरौला निवासी अंकित व शुभम कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। एनएच-9 स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर उनकी कार आगे जा रही कार से टकराकर डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ जा रही एक जीप से टकरा गई। इसमें कार सवार अंकित व शुभम और जीप में सवार लखनऊ निवासी सुषमा सक्सेना घायल हो गईं। जबकि दूसरी कार का चालक नेत्रपाल निवासी फरीदाबाद बच गया। हाईवे पर कारों की भिंड़त की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हाईवे पर तीनों क्षतिग्रस्त कारों को हटवाकर हाईवे किनारे खड़ा कराया। जीप में सवार लोग नैनीताल के जिम कार्बेट से घूमकर गुरुग्राम लौट रहे थे। सीओ ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें