फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहनों से स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर (हापुड़)। थाना पुलिस ने हाईवे और टोल प्लाजा के आसपास खड़े वाहनों से स्टेपनी चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन स्टेपनी, घटना में प्रयुक्त कैंटर व अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को शाहिद निवासी मोहल्ला रसीदनगर गली नंबर दो, बिलाल निवासी मोहल्ला श्यामनगर, जिला मेरठ व गुलफान निवासी गांव गक्खडपुर जिला मुरादाबाद को चितौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 26 मई की सुबह तड़के साढ़े पांच बजे जिला अलीगढ़ के गांव जहानगढ़ निवासी अलीजान की कुराना टोल प्लाजा के पास खड़े कैंटर से एक नई स्टेपनी चोरी कर ली थी। कैंटर में लदा माल जल्दी पहुंचाने के लिए अलीजान यहां से चला गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके खिलाफ जिला मेरठ व हापुड़ में करीब नौ मुकदमे खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें