फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन घंटे चली वार्ता में नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू द्वारा 25 सितंबर(आज) नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की घोषणा के बाद एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, सीओ आशुतोष शिवम समेत सिंभावली चीनी मिल के अधिकारियों ने रविवार को तहसील मुख्यालय पर किसानों के साथ वार्ता की। लेकिन तीन घंटे चली वार्ता के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में 15 सदस्य प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन ने बातचीत के लिए बुलाया। एसडीएम कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान जिला गन्नाधिकारी सना आफरीन, चीनी मिल के सीजीएम करन सिंह, प्रबंधक दिनेश शर्मा, ऊर्जा निगम के एक्सईएन आनंद गौतम, सहकारी विकास गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल भी मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर और चीनी मिल प्रबंधन द्वारा नया पेराई सत्र चालू होने से पूर्व पूरा भुगतान करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी जल्द उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। लेकिन किसान भुगतान, हिम्मतपुर में उपभोक्ताओंं के फर्जी राशन कार्ड़ बनाने, ऊर्जा निगम द्वारा बिलों में धांधली समेत अन्य मांगों के तत्काल समाधान पर अड़े रहे। जिसे लेकर वार्ता सफल नहीं हो सकी। तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर त्यागी ने कहा कि सुबह तहसील मुख्यालय पर किसानों की महापंचायत होगी, जिसके बाद हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर कुंवर खुशनूद, नीलम त्यागी, ज्योति शर्मा, धनवीर शास्त्री, हाजी नासिर, भूरे खां, अमजद अली, अशोक यादव, सुदेशपाल, टिल्लू ठाकुर, प्रदीप चौधरी, पीके वर्मा, मनोज त्यागी, किशोरी लाल, देवेंद्र चौहान, राजकुमार सैनी, विशाल अग्रवाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें