संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। सूर्या विहार स्थित आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय पर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिसमे पार्टी प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी डॉ. नरेंद्र सोलंकी व प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान के नेतृत्व में गांव नूरपुर निवासी धर्मेंद्र चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वीपी सिंह को महासचिव व अरूण शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
डॉ. नरेंद्र सोलंकी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आग्रह किया वह सभी को साथ लेकर काम करेंं। प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने सबको बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वह पूर्ण निष्ठा से उसका निर्वाह करेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।
इस दौरान मनोज भारद्वाज, मुस्लिम कुरैशी, ऋषिपाल सैनी, रोहतास, अनवार मलिक, आकिल, आजाद, टिकाराम उपाध्याय, मुजाहिद चौधरी, सीमा सागर, शकील, राजीव शर्मा, आजाद मलिक आदि मौजूद रहे।