संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। रविवार को गांधी बाजार स्थित जर्जर एवं ढीले बिजली के तारों में चिंगारी निकल आई। जिसके कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। फाल्ट होने के चलते एक घंटे तक बिजली गुल रही।
शहर के मुख्य बाजार एवं मार्ग पर जर्जर तारों का जाल बना है। यहां आए दिन तारों से चिंगारी निकलती रहती है। लोग दहशत के सारे में रहने को मजबूर है। रविवार को अचानक जर्जर तारों के जाल में चिंगारी उठने से धूआं निकलने लगा। मौके पर दुकानदारों की भीउ़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी गई, जिसके बाद आपूर्ति को बंद किया गया। इससे करीब घंटे तक आपूर्ति बांधित रही। दुकानदारों का कहना है कि कई बार तारों को बदलवाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनाई नहीं होती। ऊर्जा निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।
एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि फाल्ट को सहीं करा आपूर्ति बहाल करा दी गई है। जर्जर तार और पोल को बदले जाने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही बदलवा दिए जाएंगे।