फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद, घर के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में भाई ने ली भाई की जान

Wed, 01 Oct 2025 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा निवासी वीरेंद्र 42 वर्ष का अपने भाई से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा निवासी वीरेंद्र 42 वर्ष का अपने भाई से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी है। बुधवार को एक बार फिर भाई के परिजनों ने वीरेंद्र के घर के सामने कूड़ा डाल दिया। जिसे लेकर दोनों के परिजनों में कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन


वीरेंद्र और उनके भाई के बीच भी हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी भाई ने कुल्हाड़ी से उन पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें