फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर बोंगे-बिटौरे धू-धू कर जले

Sun, 15 May 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
आग - फोटो : photography
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव नान में रविवार की दोपहर एक दर्जन बोंगे-बिटौरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव नान में रविवार की दोपहर एक बोंगे-बिटौरे में आग लग गई। आग की लपटों ने वहां रखे एक दर्जन बोंगे-बिटौरे को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों को देख गांव में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा की वजह से आग बुझने के बजाए विकराल होती गई। आग की चपेट में आकर ओमी प्रजापति, प्रेम प्रजापति, भोले प्रजापति, खुशीराम प्रजापति, सत्ते, कालू यादव, राजपाल यादव आदि के बोंगे-बिटौरे राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर गांव वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें