फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में प्रियंका और इंटर में शिवम-तुषार डिस्ट्रिक्ट टॉपर

Sun, 15 May 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बंपर रिजल्ट से खिले छात्रों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल ओर इंटरमीडिएट का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल व इंटर के बंपर रिजल्ट से स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में ततारपुर गांव की छात्रा प्रियंका शर्मा ने हापुड़ टॉप किया।
विज्ञापन


टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका ने 91.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में पिलखुवा के वीआईपी स्कूल के शिवम शर्मा और तुषार गोयल ने 91.60 प्रतिशत अंक हासिल संयुक्त रूप से डिस्ट्रिक्ट टॉप किया।

जनपद में हाईस्कूल का ओवरऑल रिजल्ट 85.36 प्रतिशत तो इंटर में 88 फीसदी रहा। हाईस्कूल में परीक्षा में बैठे 16,049 परीक्षार्थियों में से 13,700 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, इंटर में शामिल हुए 13,375 में से 11,768 ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इंटरमीडिएट में लड़कों तो हाईस्कूल में लड़कियों ने जिला टॉप किया। इंटर में पिलखुवा के वीआईपी स्कूल के शिवम शर्मा व तुषार गोयल ने 91.60 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला,

हापुड़ के चौधरी ताराचंद इंटर कालेज के मयंक कुमार ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की छात्रा आंचल शर्मा ने 91 फीसदी अंकों के साथ तीसरा और टैगोर शिक्षा सदन की मीनल ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

हाईस्कूल में टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज की छात्रा प्रियंका शर्मा ने 91.5 फीसदी अंक पाकर पहला, वाईपी इंटर कालेज के रिजवान ने 91.3 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और हिमानी ने 91 फीसदी अंक प्राप्त पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें