फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो घरों में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बझैड़ा खुर्द गांव में दो घरों में चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आभूषण, नकदी और चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि नौ अक्तूबर को चोरी हुई थी। अरविंद और ओमकार सिंह के घरों को निशाना बनाया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। शनिवार रात पुलिस रिलायंस रोड पर चेकिंग कर रही थी। टीम टीसीआई कंपनी के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी मुखबिर ने आरोपी की जानकारी दी। आरोपी बझैड़ा-देहरा मार्ग पर बंबा पुलिया के पास खड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान थाना धौलाना देहरा निवासी आरिफ उर्फ काला के रूप में हुई। तलाशी में एक जोड़ी पायल और एक सिक्का मिला। दो जोड़ी बिछुए और 1200 रुपये भी बरामद हुए। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू भी मिला। शिकायतकर्ता ने आभूषणों को अपना सामान पहचाना। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाईं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें