फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लकड़ी कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

विज्ञापन
इंद्रलोक कालोनी में घर के अंदर मकान मालिक से चोरी की जानकारी करते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रै
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोर लकड़ी कारोबारी के मकान से लाखों रुपये की चोरी कर ले गए। घटना के समय कारोबारी अपने प्रतिष्ठान पर थे और उनकी पत्नी मंदिर गईं हुईं थीं।
विज्ञापन

इस दौरान शातिर चोरों ने घर को खंगाल डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। इंद्रलोक कॉलोनी निवासी कुलदीप कुमार गोयल का लकड़ी का कारोबार है। मंगलवार को वह दुकान पर गए हुए थे। जबकि घर में मौजूद उनकी पत्नी मकान का ताला लगाकर मंदिर गईं थी। जबकि उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जब उनकी पत्नी मंदिर से वापस घर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो तितर-बितर पड़ा था। घर में चोरी का पता लगने पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया। इसके बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।
कारोबारी के अनुसार चोर मकान से करीब आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित कीमती सामान चोरी करके ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी से मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना साइकिल सवार संदिग्धों ने की है। गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने संदिग्धों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। केस दर्ज कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें