फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो बंद मकानों का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

Tue, 17 Feb 2026 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने व चांदी के गहने चोरी करके ले गए। मकान स्वामियों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी सलीम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह मकान का ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की सुबह लौटने पर उनके मकान के ताले टूट हुए पड़े थे। इसके बाद उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो चोर गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपये की नकदी व सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि उनके पड़ोस में रहने वाले अकबर भी अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। चोरों ने अकबर के मकान को भी अपना निशाना बना लिया।
चोर अकबर के मकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मोहल्ले में आकर मामले की जांच पड़ताल भी की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मकान स्वामी की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में सत्यता पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें