फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो मकानों से लाखों की नकदी व गहने चोरी

Thu, 08 Jan 2026 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद में बीती देर रात चोरों ने दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाकर नकदी व गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन


पहली घटना गांव खैरपुर खैराबाद निवासी बादल चौधरी के मकान में हुई। चोरों ने एक लाख 80 हजार रुपये नकद व सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है।

बताया गया कि बादल चौधरी दुबई में रियल एस्टेट में मेंटेनेंस का कार्य करते हैं। घटना के समय वह पत्नी को ससुराल छोड़ने गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घर के हालात देखकर चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना गांव खैरपुर खैराबाद निवासी आरती शर्मा के मकान में हुई। परिजनों के अनुसार चोरों ने ताला तोड़कर लगभग छह लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें