फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Sat, 18 Oct 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में चोर सीएचसी से सटे मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर लाखों रुपये की नकदी, दवा आदि सामान चोरी करके ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तक उखाड़कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

सपनावत निवासी तेजवीर सिंह सिसौदिया ने बताया कि देर रात चोरों ने सीएचसी के पास उनके मेडिकल स्टोर में चोरी की। सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि दुकान में रखी नकदी और दवाइयों के साथ-साथ महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी चोरी हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस टीम को शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें