फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खिड़की की जाली काटकर दुकान से नकदी व सामान चोरी

Wed, 28 Jan 2026 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मंडी पाटिया स्थित दुकान की खिड़की की जाली काटकर चोर नकदी व सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन

मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला शिवचरनपुरा निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी मंडी पाटिया पर श्री साज हाऊस के नाम से दुकान है। मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण वह शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह आकर उन्होंने दुकान खोलकर देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी खिड़की की जाली कटी हुई थी। चोर खिड़की की जाली काटकर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। दुकान में चोरी होने की सूचना पर आसपास के दुकानदार यहां एकत्र हो गए। उन्होंने दुकान में हुई चोरी की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुकान में चोरी की अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें