फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

Thu, 07 Aug 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी में घर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी और गहने चोरी करके ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी संजीव ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए गए थे। दोपहर के समय उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने देखा कि कुछ युवक उनके घर के सामने घूम रहे हैं। शक होने पर जानकारी की, तो उन्होंने स्वयं को किस्त की वसूली करने वाला बताया। दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी महिला उनके घर के सामने पहुंची, तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। महिला ने इस बारे में फोन कर उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 25 हजार की नकदी, सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराते हुए चोरों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें