फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौरंगपुरी में चोरी का खुलासा, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नौरंगपुरी स्थित गांधी साक्षरता मिशन कार्यालय से रविवार रात हुई चोरी का खुलासा कर बड़ौदा हिंदुवान के रास्ते पर ट्यूबवेल के पास से आरोपी को पकड़ा लिया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, तमंचा सहित काफी मात्रा में अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड शफी की मस्जिद निवासी सरफराज चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। आरोपी के कब्जे से एक कार, दो लैपटॉप, तीन एलईडी टीवी, तीन डेस्कटॉप, कंप्यूटर के एक्सेसरीज, यूपीएस, बैटरी, एडॉप्टर सहित अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। इसके साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है।

पूछताछ में आरोपी ने नौरंगपुरी में चोरी की वारदात स्वीकार की है। फरार आरोपी की पहचान शाकिब के रूप में हुई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नौरंगपुरी में हुई चोरी का खुलासा कर लिया गया है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें