फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन चोरी गिरोह का खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर तीन बाइकें और अवैध असलहा को बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को गांव मुर्शदपुर भट्टे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाफिजपुर थाने का गांव मीरपुर कला निवासी आशू उर्फ मोंटी हिस्ट्रीशीटर बदमाश पाया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन बाइकें, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी समेत विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें