फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात, दूल्हे ने पूरा किया दादा का सपना

विज्ञापन
गांव सिखैड़ा में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करते परिजन। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सिखेड़ा में जब मेरठ के खरखोदा क्षेत्र से एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा तो लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अनोखी बारात को देखने के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दूल्हे केशव त्यागी ने अपने दादा का सपना साकार करते हुए हेलीकॉप्टर से बारात लाने का निर्णय लिया। दूल्हे ने बताया कि उनके दादा की इच्छा थी कि परिवार में एक बार बारात हेलीकॉप्टर से निकले, जिसे उन्होंने अपनी शादी में पूरा किया। शुक्रवार को खरखोदा से उड़ा हेलीकॉप्टर सीधे सिखेड़ा गांव में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। शादी की सभी पारंपरिक रस्मे धूमधाम से संपन्न हुईं। इसके बाद दूल्हा केशव अपनी दुल्हन को भी हेलीकॉप्टर में बैठाकर मेरठ के लिए रवाना हुआ। यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें