फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बरातियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास बरातियों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जाकर गिरी। कार ने कई पलटा खाए तो उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्रेन की मदद से कार को हाईवे किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात मेरठ से बरात पिलखुआ जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए अशरफ, हसरत, इकरार व दिलदार कार से पिलखुवा जा रहे थे। एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। कार पलटने के कारण चारों बराती घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीर ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्रेन से कार को बाहर निकलवाया। उधर, राहगीरों ने कार में आग लगने की भी सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। हालांकि कार में आग नहीं लगी थी। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें