फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीएचसी में बंद पड़ा वाटर कूलर, गर्मी में मरीज और तीमारदार परेशान

विज्ञापन
गढ़ सीएचसी में बंद पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इस तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर के बंद होने के कारण लोगों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ता है या फिर हैंडपंप या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार अस्पताल प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी के मौसम में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर कूलर की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही शीतल पेयजल की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। - डॉ. शशिभूषण, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें