फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे गुल रही दर्जनों मोहल्लों की बिजली

Sun, 25 Dec 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एचपीडीए के कर्मचारियों ने प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर से निकल रहे अंडर ग्राउंड केबिल को रविवार को चेंज किया। इसके चलते देापहर में करीब तीन घंटे दर्जनों मोहल्ले की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर से चमरी, रामलीला मैदान, सरस्वती एंक्लेव समेत एक दर्जन मोहल्लों को आपूर्ति दी जाती है। इस फीडर से निकल रहा अंडर ग्राउंड केबिल जर्जर हालत में था।

कई बार इसमें फाल्ट आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। रविवार को एचपीडीए ने अंडर ग्राउंड केबिल की बदली का कार्य किया। इसके चलते प्रीत विहार बिजलीघर का दिल्ली रोड फीडर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ठप रहा।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को पानी किल्लत और सर्दी से परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबिल की बदली के चलते यह समस्या बनी थी। तीन बजे आपूर्ति बहाल करा उपभोक्ताओं को राहत दिला दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें