फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मतदाता सूची फाड़ने से बढ़ा विवाद, कार्यकारी अध्यक्ष को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष शबनम खान को अंजाम भुगतने की धमकी मिलने और चस्पा मतदाता सूची फाड़ने के बाद माहौल और गर्मा गया है। शबनम खान ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कवि नगर पुलिस को जानकारी दी है। शिकायती पत्र देकर 14 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान कचहरी परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन गाजियाबाद की कार्यकारिणी का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त होने के बावजूद चुनाव नहीं कराए जाने से नाराज वकीलों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। चुनाव की मांग को लेकर आम सभा (जनरल बॉडी) की बैठक में कार्यकारिणी को भंग करते हुए 14 नवंबर को मतदान की घोषणा करने के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष शबनम खान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
उनका कहना है कि अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा भी मांगी है। शबनम खान ने बताया कि मंगलवार को बार सभागार के बोर्ड पर मतदाता सूची चस्पा की गई थी, जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। इस घटना से वकीलों में नाराजगी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें