फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पंखा शोभायात्रा में झांकी ने मोहा मन

विज्ञापन
गढ़ रोड पर निकली भैरो बाबा की शोभायात्रा में शिव तांडव करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। श्री भैरव बाबा क्षत्रिय कांस्यकार ठठेरान मंदिर समिति के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित श्री भैरव बाबा ठठेरान पंचायती मंदिर से शहर में पंखा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथरस की प्रसिद्ध काली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित श्री भैरव बाबा ठठेरान पंचायती मंदिर से पंखा शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, नगर कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
शोभायात्रा में हाथरस की प्रसिद्ध काली झांकी, मेरठ की झांकियां, बाबा का विशेष डोला, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान, शिव तांडव की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा भैरव मंदिर से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, चंडी रोड, सराफा बाजार, कसेरठ बाजार, गोपीपुरा होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर चंद्रप्रकाश ठठेरे, राजकुमार, जितेंद्र, निशु वर्मा, जय वर्मा, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।

गढ़ रोड पर निकली भैरो बाबा की शोभायात्रा में शिव तांडव करते कलाकार। संवाद

गढ़ रोड पर निकली भैरो बाबा की शोभायात्रा में शिव तांडव करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें