अरसे से ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर चल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका परिषद करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर दो दर्जन से ज्यादा सड़कों का निर्माण कराएगी। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू हो जाएगा।
वहीं, वहीं, प्राचीन चंडी मंदिर जाने वाले चंडी रोड पर नगर पालिका परिषद करीब 10.09 करोड़ रुपये की लागत से चंडी दर का निर्माण कराया जाएगा। दो माह में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा कई मर्तबा तहसील दिवस में भी गूंज चुका है। समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका मोहल्ला देवलोक कालोनी, इन्द्रगढ़ी, तारा मिल, ईदगाह रोड, दस्तोई रोड, आलोक कालोनी, रफीक नगर, चमरी, न्यू राजेन्द्र नगर,
भीमनगर, शक्ति नगर, फ्रीगंज रोड, जरोठी रोड, मजीदपुरा, एक मीनार मस्जिद के पास, जगदीशपुरम समेत अनेक मोहल्लों में सड़क निर्माण का कार्य कराएगी। नगर पालिक परिषद की अध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि पालिका जल्द ही शहर में दो दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य कराएगी।
इसके लिए सभी औपचारिकता पूरी करा दी गई है और टेंडर भी निकाल दिया है। प्रयास किया जा रहा है कि दो माह में इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य हो जाए। उन्होंने बताया कि पालिका ने शहर के अन्य इलाकों में भी कई जर्जर सड़कों को चिंह्ति किया है जिनका भी जल्द निर्माण कराया जाएगा।