पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुखलाल की मढैया में घर में निकले सांप को पकड़ने आए युवक को ही सांप ने डस लिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
पिलखुवा नगर के मोहल्ला सुखलाल की मढैया में एक घर में जहरीला सांप निकल आया था। परिजनों ने इसकी सूचना एक सांप पकड़ने वाले युवक को दी थी। जिस पर गांव जोया निवासी जगमोहन ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने का काफी प्रयास किया था। इसके बाद सांप पकड़ने के दौरान युवक को सांप ने ही डस लिया। हालांकि, युवक ने सांप को पकड़ लिया था। इसके बाद युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। यहां घर में सांप निकलने से मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है।
वहीं, मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से नगर में साफ सफाई और जहरीले जीव जंतुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।