फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीसरे दिन भी जारी रहा सिंभावली चीनी मिल कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। चीनी मिल के भविष्य पर मंडरा रहे संकट के बीच कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मिल का संचालन शुरू कराने और आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए पर्याप्त गन्ना आवंटित कराने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मिल बंद होने की स्थिति में क्षेत्र के किसानों के साथ ही यहां कार्यरत कर्मचारियों के सामने भी गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

धरने के दौरान विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया और एसडीएम अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने कर्मचारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और आंदोलन के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि मिल का संचालन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। मिल को पर्याप्त गन्ना आवंटित नहीं किया गया तो पेराई कार्य प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर किसानों और कर्मचारियों पर पड़ेगा।
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और चीनी मिल को चालू कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर तेजेंद्र सिंह, नारायण सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र सिंह, पवन त्यागी, परविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार त्यागी और राजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें