फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: और बढ़ेगा हरिपुर योजना का दायरा, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण बाबूगढ़ स्थित हरिपुर आवासीय योजना को और विस्तार देने पर विचार कर रहा है। फिलहाल इस योजना का करीब 30 हेक्टेयर में विस्तार हो रहा है। जबकि अब योजना है कि आसपास के किसानों की भूमि लेकर इसे और विस्तार दिया जाए। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। जबकि अगले माह तक इस पूरी भूमि का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
योजना के तहत शुरूआत में 100 किसानों से 22 हेक्टेयर भूमि में इस योजना को विकसित किया जाना था। लेकिन इसके बाद इसका विस्तार करके इसे 30 हेक्टेयर तक ले जाया गया। अब 130 किसानों से इस भूमि का अधिग्रहण जारी है। दरअसल, आनंद विहार और प्रीत विहार आवासीय योजना के बाद एचपीडीए ने हरिपुर आवासीय योजना को विकसित करने की योजना बनाई है। प्राधिकरण को इसके लिए शासन से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 145 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। जबकि बढ़ी हुई भूमि खरीद के लिए शासन को करीब 100 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर डिमांड के लिए भेजा जा रहा है। योजना के तहत फिलहाल 30 में 20 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इसके लिए किसानों को करीब 140 करोड़ मुआवजा दिया गया है। अब तेजी से बाकी बची भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि एक बार फिर इस योजना का दायरा बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। अधिकारियों की माने तो पांच से छह हेक्टेयर भूमि योजन के तहत और बढ़ सकती है। दरअसल, मंडलायुक्त ने भी बोर्ड बैठक के दौरान इसका दायरा और बढ़ाये जाने के निर्देश दिए थे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-अधिकारियों की तैनाती के बाद योजना को मिलेगी रफ्तार
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में वर्तमान में अधिकारियों की कमी है। प्राधिकरण के करीब दस महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में प्राधिकरण के सचिव, ओएसडी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, तहसीलदार, अमीन जैसे पद रिक्त हैं। मजेदार बात यह है कि प्राधिकरण के पूर्व सचिव सीपी त्रिपाठी पूर्व में जीडीए से स्थानांतरण होकर यहां तैनात हुए थे। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण लंबी छुट्टी पर चले गए और इसके बाद उन्होंने अपना स्थानांतरण लखनऊ में करा लिया, लेकिन उनका लाखों रुपये का वेतन हापुड़ प्राधिकरण से ही निर्गत हो रहा है। जिसके कारण नए सचिव की तैनाती नहीं हो पा रही है। अब पिछली बोर्ड बैठक में आउट सोर्सिंग के माध्यम से संविदा पर अधिकारियों की तैनाती का प्रस्ताव पास होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया जारी होगी। अधिकारियों की तैनाती के बाद इस योजना के तेजी से परवान चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

एचपीडीए वीसी डॉ.नितिन गौड़ ने बताया कि हरिपुर आवासीय योजना को लेकर कार्य तेज गति से चल रहा है। योजना को विस्तार दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही योजना का लाभ आम लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें