लोक निर्माण विभाग जल्द ही हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के नौ गांवों के मार्गों का करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराएगा। इन मार्गों के निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को जर्जर रास्तों से छुटकारा मिलेगा।
कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने बताया कि उनके अनुरोध पर राज्य सड़क निधि से लोक निर्माण विभाग उनकी विधान सभा क्षेत्र में नौ सड़कों का निर्माण कराएगा। उन्होंने इन सड़कों का निर्माण कराने का शासन में अनुरोध किया था।
उन्होंने बताया कि मलकपुर से मुरादपुर, बाबूगढ़-बीबी नगर-भिम्यारी, बड़ौदा सिहानी से फगौता, हापुड़-अयादनगर से सुलतानपुर मार्ग, नूरपुर मढैय्या मार्ग, एनएच 235 से असौड़ा, किठौर हापुड़ मार्ग से असौड़ा, हापुड़-मोदीनगर मार्ग से गोयना,
हापुड़ अयादनगर मार्ग से घुंघराला मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कराएगा। उन्होंने कहा कि इन मार्गों का निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रयास रहेगा कि इन सभी सड़कों का निर्माण 30 जून तक हो जाए। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों से वार्ता हो चुकी है।