फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश भी नहीं दिला पाई राहत

Wed, 29 Jun 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गर्मी से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। मंगलवार रात हुई बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला पाई है। सुबह दिन निकलते ही सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज रोजाना ही बदल रहा है। कभी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है तो कभी बारिश के कारण लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। 

दो दिन पूर्व हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन फिर दोबारा से सूर्य देव ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल होने लगा। मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे से तड़के करीब चार बजे हल्की बारिश होती रही जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन


लेकिन दिन निकलते ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप में ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप गर्मी से परेशान लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठे रहे। जिस कारण सड़क व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें