फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की लागत वाला पावर स्टेशन नहीं दे रहा राहत

Thu, 08 Sep 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
electricity - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
करोड़ों का बिजलीघर चालू होने के बाद भी लोगों को पुराने फीडर की सप्लाई मिल रही है। इससे कई कई घंटे तक बिजली गुल हो रही है। गुस्साए किसानों ने अविलंब सुधार न होने पर बिजलीघर घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि गढ़ क्षेत्र के गांव कुलपुर के जंगल में करीब साढ़े 6 करोड़ की लागत से सब स्टेशन बनाया गया है। इसको दो सितंबर को चालू कर सप्लाई छोड़ने का दावा भी किया गया था। परंतु एक सप्ताह बीतने के बाद भी दावों की जमीनी हकीकत फर्जी साबित हो रही है।

स्वतंत्र लेखक मंच के राष्ट्रीय सदस्य सुबोध त्यागी ने एमडी मेरठ को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि नया बिजलीघर चालू होने के बाद भी झड़ीना, हैदरपुर, सैदपुरा, भगवंतपुर, कल्याणपुर समेत अधिकांश गांवों को कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


क्योंकि अभी तक पुराने फीडर से ही सप्लाई दी जा रही है, जिससे जर्जर लाइन में फाल्ट होने से कई कई घंटों तक सप्लाई गुल रहती है। दिनेश त्यागी, श्याम सुंदर, निरंजन सिंह, वसील खां,

रमेश चंद ने चेतावनी दी है कि अगर नए सब स्टेशन से सप्लाई नहीं जोड़ी गई, तो इसके विरोध में सब स्टेशन का घेराव कर बेमियादी धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें