फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने को घंटों लाइन में लगे रहे मरीज

Sat, 10 Sep 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
संविदाकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेतन विसंगतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इसके चलते सीएचसी में मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अनदेखी के विरोध में कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जॉब सिक्योरिटी, मानव संसाधन नीति, समान वेतन व आउटसोर्सिंग, महंगाई भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य संविदाकर्मियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

जिला महामंत्री रविंद्र कुमार मावी ने बताया कि सभी मांगों को लेकर संघ के प्रदेशाध्यक्ष पिछले काफी समय से लखनऊ में भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


संविदा चिकित्सकों, कर्मचारियों, आशाओं के कार्य बहिष्कार के चलते सीएचसी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दवा लेने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। धरना प्रदर्शन में डॉ. सुरेंद्र, डॉ. सुहेल, डॉ. किरण, डॉ. सीमा सरताज, डॉ. मंजू यादव, विकास नागर,

नितिन पाल, हरप्यारी, गीता, शकीला, सुमित्रा, कृष्णा, सुप्रिया, रीना, मुकेश, कमला, ब्रिजेश, सुधा, उमा, आशा, शशीबाला, कमला, सीमा त्यागी, वंदना, मुकेश, लवि शर्मा, दीपशिखा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें