युवक के शव से होकर रातभर ट्रेन निकलती रहीं
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पर पड़े अज्ञात युवक के शव से होकर रातभर ट्रेन निकलती रहीं। ऐसे में सुबह तक शव बुरी तरह कट-फट गया और इसके चिथड़े बिखर गए। सुबह होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और इसकी जांच शुरू की।
गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर केे पास रेलवे फाटक संख्या 54 से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का कटा-फटा शव पड़ा मिला। रातभर ट्रेन इसके ऊपर से निकलती रही थीं, जिससे शव के चिथड़े बिखर गए थे।
पास के खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने सुबह को शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने कटे-फटे और बिखरे पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
शव की हालत देखकर लगता था कि मानो उस पर रातभर ट्रेन निकलती रही थीं। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शव शिनाख्त किए जाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन कपड़ों से मृतक कोई विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।