फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शव पर रातभर गुजरती रहीं ट्रेनें

Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
युवक के शव से होकर रातभर ट्रेन निकलती रहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे ट्रैक पर पड़े अज्ञात युवक के शव से होकर रातभर ट्रेन निकलती रहीं। ऐसे में सुबह तक शव बुरी तरह कट-फट गया और इसके चिथड़े बिखर गए। सुबह होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और इसकी जांच शुरू की।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर केे पास रेलवे फाटक  संख्या 54 से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का कटा-फटा शव पड़ा मिला। रातभर ट्रेन इसके ऊपर से निकलती रही थीं, जिससे शव के चिथड़े बिखर गए थे।

पास के खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने सुबह को शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने कटे-फटे और बिखरे पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


शव की हालत देखकर लगता था कि मानो उस पर रातभर ट्रेन निकलती रही थीं। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शव शिनाख्त किए जाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन कपड़ों से मृतक कोई विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें