मातृत्व सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
ट्याला गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मातृत्व सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हौसला पोषण योजना का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 14 से 21 अक्तूबर तक जिले में मातृत्व सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रोजाना गांवों में आठ सेशन लगाए जाएंगे, जिसमें महिलाओं के स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए जाएंगे।
साथ ही प्रत्येक गांव में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 से 25 अक्तूबर तक हाई रिस्क प्रेगनेंसी श्रेणी वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर हौसला पोषण योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों व महिलाओं से केंद्र पर मिलने वाले भोजन, फल व अन्य सामग्री की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ एनके सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा मौजूद रहेे।