फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्क पार्लर में मिलेगा दूध, छाछ और मिष्ठान

Tue, 28 Feb 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मिल्क - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वैसे तो जिले में दूध की कोई कमी नहीं है। शुद्ध दूध को लेकर स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग हमेशा आशंकित रहते हैं। सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को दूध और इससे बनने वाली दूसरी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए भी कटिबद्ध है।
विज्ञापन


ऐसे में सभी जिलों में पराग की ओर से मिल्क पार्लर खोले जाने की योजना है। जहां दूध के साथ मिठाई, छाछ, कलाकंद और राजभोग आदि उपलब्ध रहेगा। शासन पराग दुग्ध डेयरियों में जान फूंकने की तैयारी कर रहा है।

इसके लिए पंद्रह दिन तक खराब न होने वाले अल्ट्रा हीटेड दूध मुहैया कराने के साथ अब जिलों में मिल्क पार्लर खोले जाने की भी योजना है। जगह जगह दूध कलेक्शन सेंटर खोलकर दूध को ज्यादा से ज्यादा एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन


इन मिल्क पार्लर पर दूध के साथ मीठा दूध, छाछ, खीर, पेड़ा, पनीर, बेसन के लड्डू, रसगुल्ला, कलाकंद और राजभोग उपलब्ध कराने की योजना है। सबसे पहले इन पार्लर की शुरूआत रोडवेज, रेलवे स्टेशन व बड़े कालेजों के आसपास की जाएगी।

पराग के मिल्क पार्लर जगह जगह खोले जाएंगे। अधिक आबादी वाले मोहल्ले, कस्बों के साथ गांवों में भी इन्हें खोला जा सकता है। खास बात यह है कि पार्लर के लिए दुकान मुहैया कराकर इसका लोगों द्वारा संचालन किया जा सकता है।

दुकानदार निर्धारित दर पर दूध व अन्य वस्तुओं की बिक्री कर सकेंगे। इसके बदले उन्हें निर्धारित कमीशन भी मिलेगा।

पराग डेयरी के जीएम सीबी सिंह ने बताया कि पराग का उद्देश्य लोगों को शुद्ध दूध मुहैया कराने के साथ साथ लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है। मिल्क पार्लर के माध्यम से लोग स्वावलंबी बन सकेंगे। जल्द ही इस योजना का क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें