फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ की जमीन पर कब्जे का मामला

Tue, 28 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में दीवान पब्लिक स्कूल और कुष्ठ आश्रम के बीच स्थित करोड़ों की सेना की विवादित भूमि के मामले में मंगलवार को सपा नेता व आरटीआई कार्यकताओं ने जांच अधिकारी को भूमि से संबंधित साक्ष्य सौंपे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मंगलवार को सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद, आईटीआई कार्यकर्ता विजय पाल जाटव व बबली त्यागी मामले को लेकर

जांच अधिकारी एसडीएम पुष्पराज सिंह से मिले और भूमि से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत किए। अनिल आजाद ने कहा कि इस भूमि को भूमाफिया और तहसील स्तर के अधिकारियों ने भूलेखों में हेरफेर कर एक सोसायटी के नाम कर दिया है।
विज्ञापन


भूमाफियाओं ने दर्शाया है कि भूमि को राष्ट्रपति महोदय द्वारा सोयायटी के नाम कर दिया गया है। उक्त भूमि के संबंध में ऐसा कोई साक्ष्य या शासनादेश मौजूद नहीं है। इसके अलावा सेना की भूमि को न तो बेचा जा सकता है और न ही दान में दिया जा सकता है।

ऐसे में भूमि को दान दिया जाना पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता भी तो दान दी गई भूमि पर प्लाटिंग नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इतने तथ्य होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने डीएम और एसपी से मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में एसडीएम पुष्पराज सिंह ने कहा कि जो साक्ष्य लोगों ने प्रस्तुत किये हैं उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें