फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने से पहले बाजार हुआ बेजार

Tue, 27 Jun 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी कानून से पहले ही बाजार बेजार हो गया है। करोड़ों का कारोबार ठप हो गया है। व्यवसायी अगले एक सप्ताह तक थोक उद्यमियों/कारोबारियों ने माल की खरीद-बिक्री बंद कर दी है। इससे बाजार में सन्नाटा का आलम है।
विज्ञापन


हालांकि, बताया जा रहा है कि जीएसटी के लागू होने से कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। हालांकि फर्जी बिंलिंग का धंधा बंद होना लाजिमी है। जीएसटी लागू होने के पहले से व्यापारी और उद्यमी गोष्ठियों का आयोजन कर इसके प्रभावों की जानकारी आपस में साझा कर रहे हैं।

हालांकि, एक बात तो साफ है कि आने वाले दिनों में जीएसटी से व्यापारी-उपभोक्ता दोनों को राहत मिलेगी। लेकिन फिलहाल बिना तैयारियों के जीएसटी लागू होने से दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। इसी को लेकर बाजार में अफवाहों का बाजार गर्म है। खास लोगों से बातचीत करने पर कई समस्याओं सामने आई है।
विज्ञापन


उद्यमी अशोक छारिया का कहना है कि जीएसटी लागू होने से सभी को लाभ होगा। पहले अनेक प्रकार के टैक्स लगते थे, अब एकल टैक्स व्यवस्था लागू होगी। व्यापारियों को केवल इसे समझने की जरूरत है।

प्रमुख कारोबारी पंकज अग्रवाल का कहना है कि जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी की जा रही है। जिसको लेकर चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। कुछ लोग अफवाह भी फैलाकर व्यापारियों को गुमराह कर

कर अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष शर्मा का कहना है कि जीएसटी लागू होने से आम जनमानस को काफी लाभ होगा। कई जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। हालांकि टैक्स चोरी करने वालों की परेशानी जरूर बढ़ जाएगी।

अब महीने में एक बार रिटर्न दाखिल करना होगा तथा प्रथम विक्रेता की जांच होगी। मिठाई ओर रेस्टोरेंट मालिकों को 75 लाख तक की बिक्री पर सिर्फ एक प्रतिशत जीएसटी देना होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें