फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट और बिजली कटौती से हाहाकार

Tue, 27 Jun 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली कटौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भयंकर उमस भरी गर्मी में बिजलीघर ओवर लोडिंग की मार इस कदर हांफ रहे है कि एक साथ सभी फीडरों को चलाना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से जर्जर तारों में फाल्ट ने लोगों का चैन छीन लिया है। सोमवार रात भी आधा दर्जन स्थानों पर फाल्ट से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


वहीं, बिजलीघरों के हर फीडर को दो घंटे के अंतराल से चलाया गया। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में पानी किल्लत और कटौती से जूझना पड़ा। इससे गुस्साए लोगों ने निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर से आधे शहर को बिजली आपूर्ति दी जाती है।

सोमवार को भयंकर गर्मी और उमस के कारण तमाम बिजलीघर हांफ लगे। ओवर लोडिंग की समस्या के चलते बिजलीघर सभी फीडर का लोड एक साथ नहीं उठा पा रहे थे। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या होने से उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर भी हांफ ने लगे।
विज्ञापन


इस समस्या से बचने के लिए निगम अफसरों ने हर फीडर को दो-दो घंटे के अंतराल से चलाना शुरू कर दिया। ऐसे में भीषण गर्मी के चलते लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

रात में दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर 4, 5 और आठ से जुड़े अर्जुन नगर, रामलीला मैदान, पुरानी चुंगी, सिंडीकेट बैंक, राजीव विहार, रामगंज, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड पर विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इससे रात में करीब चार घंटे तक घरों की बत्ती गुल रही।

कुल मिलाकर गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बिजली व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। इसके विरोध में मंगलवार को लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर निगम अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाया।

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि बिजली कटौती लोकल स्तर पर नहीं की जा रही है, जितनी आपूर्ति मिल रही है उतनी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। लोकल फाल्टों को भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें