फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बरामद अपहृत युवती

Sat, 08 Apr 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बरामद अपहृत युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह अपहृत युवती को कोतवाली पुलिस ने देहरादून से बरामद कर लिया। मामला प्रेम-प्रसंग का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शुक्रवार सुबह चमरी निवासी एक युवती का कार सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आईजी अजय आनंद ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस सर्विलांस के आधार पर युवती तक पहुंच गई।

पुलिस शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे युवती को देहरादून से बरामद कर ले आई। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि  घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली प्रभारी आरके सिंह व स्वॉट/ सर्विलांस टीम प्रभारी दीक्षित त्यागी की संयुक्त टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को देहरादून के मोहल्ला खुरबुड़ा से बरामद कर लिया। पुलिस युवती व उसके प्रेमी को लेकर थाने आ गई। युवती ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन


बल्कि वह पिछले डेढ़ साल से खरखौदा के एक गांव निवासी युवक से प्यार करती थी। वह देहरादून घूमने चली गई थी। युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें