फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दरोगा व सिपाही पर मां से अभद्रता और किशोर को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव खागोई में स्कमुद्दीन को गांव के ही युवकों ने अभद्रता करते हुए पीटा था। इस संबंध में डायल 112 और थाने पुलिस को सूचना दी। इसमें जांच करने पहुंचे दरोगा और सिपाही पर अभद्रता करने और किशोर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित की मां ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता भूरी ने बताया कि उनका बेटा स्कमुद्दीन 25 अप्रैल की रात को घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दो युवकों ने रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोर को पीट दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष को आरोपियों ने घर पहुंचकर भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घर पर 26 अप्रैल की रात को पुलिस जांच करने पहुंची तो दरोगा और सिपाही ने आरोपियोंं पर कार्रवाई करने की बजाए घर में किशोर से मारपीट की और महिला से भी अभद्रता की। इसके बाद सोमवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है और पुलिस पर घर में घुसकर अभद्रता और 16 वर्षीय बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें